देहरादून: 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, मंत्री रेखा आर्य ने किया भवन का लोकार्पण

देहरादून, 1 मई। रेखा आर्य आंगनबाड़ी नियुक्ति 2025 को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कंडोली में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 12 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी दी कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

सरकार बना रही आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को एक मजबूत संस्था के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। कार्यकत्रियों को काम में सुविधा हो, इसके लिए उन्हें मोबाइल और सीयूजी सिम भी प्रदान किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण विभाग आधिकारिक साइट

महिलाओं को सशक्त बना रही योजनाएं

इस मौके पर मंत्री ने नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना की लाभार्थी महिलाओं से भी संवाद किया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से बल मिल रहा है।

कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, उपनिदेशक विक्रम सिंह, तरुणा चमोला, नीतू फुलारा, परशुराम सकलानी, मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *