बनबसा समाचार (उत्तराखंड) – चंपावत जनपद के बनबसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सौरभ उर्फ खोक्का निवासी वार्ड नंबर 5, नई बस्ती बनबसा के रूप में हुई है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक साबिया अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, कांस्टेबल जगदीश सिंह, ललित कुमार और विक्रम सिंह शामिल थे।
बनबसा क्षेत्र में लगातार नशे के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है।