बागेश्वर | 30 अप्रैल 2025 — जिले में चल रहे UCC पंजीकरण अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों / सब रजिस्ट्रारों को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के कार्यों की सराहना
DM भटगांई ने सम्मानित अधिकारियों की कार्यशैली और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर UCC पंजीकरण कार्य में उत्कृष्टता लानी चाहिए। उन्होंने बेहतर पंजीकरण संख्या पाने के लिए उनकी रणनीतियों की जानकारी भी ली।
सम्मानित अधिकारी और उनके UCC पंजीकरण
- तनुज अवस्थी, गरुड़ विकासखंड – 332 पंजीकरण
- हेमा जोशी, गरुड़ – 239 पंजीकरण
- नारायण सिंह, गरुड़ – 228 पंजीकरण
- गौरव कुमार सिंह, बागेश्वर – 191 पंजीकरण
- देवेंद्र गढ़िया, कपकोट – 172 पंजीकरण
- बसंत बल्लभ, कपकोट – 130 पंजीकरण
कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा भी मौजूद रहे।