भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2025:
सरकार की अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय नौसेना ने अग्निवीर नौसैनिकों की भर्ती के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती अग्निवीर (SSR) 02/2025, 01/2026 और 02/2026 बैचों के लिए की जा रही है। अविवाहित युवाओं को देश सेवा का यह सुनहरा अवसर मिल रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • 12वीं पास (गणित और भौतिकी के साथ) कम से कम 50% अंकों के साथ, या
  • मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि क्षेत्रों में डिप्लोमा धारक

आयु सीमा (बैच अनुसार):

  • 02/2025 बैच: 01 सितम्बर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच जन्म।
  • 01/2026 बैच: 01 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच जन्म।
  • 02/2026 बैच: 01 जुलाई 2005 से 31 दिसम्बर 2008 के बीच जन्म।

वेतन और भत्ते (सेवा निधि सहित):

  • पहला वर्ष: ₹30,000/माह
  • दूसरा वर्ष: ₹33,000/माह
  • तीसरा वर्ष: ₹36,500/माह
  • चौथा वर्ष: ₹40,000/माह

चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

  1. पहला चरण: कंप्यूटर आधारित Indian Navy Entrance Test (INET)
  2. दूसरा चरण:
    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT)
    • लिखित परीक्षा
    • मेडिकल परीक्षण

आवेदन कैसे करें?

  1. joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Agniveer भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. पूरा विज्ञापन पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें।
  4. Apply Online” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
  5. आवेदन शुल्क ₹550/- क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *