देहरादून, 12 अप्रैल 2025: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणामों की घोषणा की तारीख का ऐलान कर दिया है।उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

इस बार बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.5 लाख छात्र हुए थे शामिल
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 2.5 लाख छात्र सम्मिलित हुए थे। परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की गई थी, और अब छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।
कैसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. बोर्ड की वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं।
2. 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरें।
4. सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
5. रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
टॉपर्स की सूची और मेरिट की जानकारी भी होगी जारी
बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की जाएगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।
छात्रों को शुभकामनाएं!
‘पहाड़ की आवाज़’ की ओर से सभी विद्यार्थियों को आने वाले परिणामों के लिए ढेरों शुभकामनाएं।